आज पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे चुनाव प्रचार
कोलकाता
उत्तर प्रेदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल में तीन-तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर हाल ही में भाजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें योगी आदित्यनाथ का भी नाम शामिल था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले पुरुलिया में चुनावी रैली संबोधित करेंगे। उसके बाद वह मेदिनिपुर में चुनावी रैली करेंगे और अंत में वह बांकुरा में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगेे। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने 2 मार्च को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।
Source : Agency

पाठको की राय